Uttarakhand News

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित युवक के खिलाफ केस, झूठ पकड़ा गया

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तमाम कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कही सहयोग नहीं करना चाहते हैं। उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित युवक ने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाई। युवक के खिलाफहत्या के प्रयास के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। युवक डख्याटगांव निवासी है। सबसे पहले उसने एम्स में सैम्पल लेने के दौरान गलत मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद बिना सूचना के ऋषिकेश से बड़कोट पहुंच गया। फिर वहां भी उसने प्रशासन को बड़कोट में भी दी गलत जानकारी दी। उत्तराखंड पुलिस ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। युवक के खिलाफ IPC की धारा 307, 201, 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
https://www.facebook.com/uttarakhandpolice/posts/2913603642059166

युवक की गलती की सजा अन्य लोगों को भी मिल सकती थी। आज ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि क्वारंटाइन के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल 122 मामले सामने आ गए हैं। अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 03,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 47,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 08, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 25,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 04, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 27 और उत्तरकाशी 4 , चमोली 1, टिहरी 1 और बागेश्वर दो मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top