Uttarakhand News

देहरादून: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और आठ लाख भी हड़पे

Ad

देहरादून: शादी के नाम पर शारिरीक संबंध बनाने के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे है। इन घटनाओं में अधितकर मौके में महिलाओं के साथ ही धोखा होता है। इस बार मामला देहरादून का है। जहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर व्यक्ति ने शारिरीक संबंध बनाए और आठ लाख रुपए की हेराफेरी भी कर डाली। जब महिला को आरोपी पर शक हुआ और अपने पैसे मांगे तो उसनें में मुंह बद रखने और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली खबर के अनुसार एक महिला ने सेलाकुई में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखे से आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2016 में उसके पति की मौत हो गई थी।

भीमताल में हादसा, हल्द्वानी के युवा वकील की नदी में डूबने से मौत, वीडियो आया सामने

उसके बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई। पीडित महिला ने पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि दोनों काफी समय तक एक साथ भी रहे।  इस दौरान कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब बाद में पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

फिर उसने काम के बहाने आठ लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने जब उससे अपने पैसे वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने उसके खिलाफ बलात्कार, आठ लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई अनिता बिष्ट ने बताया कि बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

नैनीताल न्यूज: रामनगर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, पकड़े गए 5 जोड़े

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top