Uttarakhand News

उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

Ad

देहरादून:तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री कुछ ही देर में मिलने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगाना तय है। वह युवा हैं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मन बनाया है। धामी को दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी उम्र 45 साल है और अगर उनके नाम की घोषणा होती है तो वह राज्य के सबसे युवा सीएम होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी का नाम फाइनल कर दिया है केवल अधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। चार बजे तक नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री करीब 5 बजे राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण कर सकते है। फिलहाल विधायक मंडल की बैठक चल रही है और सहमति के बाद ऐलान हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2000 में पहले सीएम नित्या नन्द स्वामी बनें।

साल 2001 में दूसरे सीएम भगत सिंह कोश्यारी बनें।

साल 2002 में तीसरे सीएम बनें एनडी तिवारी बनें।

साल 2007 में बीसी खंडूरी बनें राज्य के चौथे सीएम

साल 2009 में पांचवे सीएम बने रमेश पोखरियाल निशंक

साल 2011 में छठे सीएम बनें बीसी खंडूरी ( दूसरी बार)

साल 2012 में विजय बहुगुणा उत्तराखंड के सातवें सीएम बनें

साल 2014 में हरीश रावत उत्तराखंड के आठवे सीएम बनें

साल 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के 9वें सीएम बनें

साल 2021 में सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें सीएम बनें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top