Jobs

खुश हो जाइए, उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के 350 पदों पर इसी महीने शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया!

खुश हो जाइए, उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के 350 पदों पर इसी महीने शुरू होगी भर्ती!

देहरादून: सरकारी नौकरी को लेकर आपका इंतजार कुछ हद तक खत्म होने वाला है। वो इसलिए क्योंकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का खजाना खुलने जा रहा है। बहुत जल्द विभिन्न विभागों में नई भर्तियां शुरू होने वाली हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कई युवाओं को नौकरी की भर्ती आने का इंतजार है। सरकारी नौकरी का इंतजार कौन नहीं करता। अब इसी इंतजार का फल युवाओं को मिलने वाला है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आने वाले 15 दिनों में विभिन्न विभागों के करीब 401 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

1. जूनियर इंजीनियर :- इंजीनियरिंग के जो छात्र इस फील्ड में सरकारी नौकरी की राह तक रहे हैं, वह अब निश्चिंत हो सकते हैं। दरअसल विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के करीब 50 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है।

2. अग्निशमन विभाग :- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही अग्निशमन विभाग में भी करीब 200 पदों पर भर्ती शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि ये सभी पद हेड कांस्टेबल के हैं।

3. सांख्यिकी विभाग :- करीब 100 पदों पर सांख्यिकी विभाग में भी भर्ती निकाली जाएगी।

माना जा रहा है कि तीनों भर्तियों के अधियाचन प्राप्त होने के बाद अब अध्ययन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद नोटिफिकेशन तैयार होगा। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कोशिश है कि इसी महीने आवेदन शुरू किए जाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार समूह-ग की सभी भर्तियों के आवेदन शुल्क को माफ किया जाएगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। जिसके बाद करीब 51 पदों पर भर्ती करने की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत ने बताया कि परिषद में कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार समेत अन्य पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव आयोगों को भेजा गया है। 

To Top