Almora News

उत्तराखंड: सेना भर्ती से पहले 56 दिन की फ्री ट्रेनिंग, जानें कब और कैसे करें आवेदन…

Ad

अल्मोड़ा: कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के लिए वर्ष 2025-26 हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का दूसरा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 16 जून, 2025 से 56 दिनों तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 8 जून, 2025 से 13 जून, 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में किया जाएगा। अन्य जनपदों के चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून, 2025 शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में थल सेना के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए 10वीं पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा अभ्यर्थी का वजन कम से कम 46 किलोग्राम और छाती का माप 77 से 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेजों में अभ्यर्थी का चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस पार्ट-2 आदेश एवं इंडेमनिटी बॉन्ड शामिल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण शिविर में लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05962232210 एवं 05962230246 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top