Champawat News

उत्तराखंड: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 पदों पर भर्ती, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां करेंगी चयन

Ad

ChampawatJobs | RojgarMela |UttarakhandJobs : जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका है। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त को देवीधुरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर किया जा रहा है।

रोजगार मेला राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में होगा। इसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का चयन करेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत के अनुसार मेले में करीब 700 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे।

मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को करीब 16,250 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 अगस्त को सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 05965-297303, 9759036349 और 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ad
To Top