Haridwar News

उत्तराखंड: आश्रय गृह से गायब हुई 8 साल की बच्ची, कई जगह तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

Ad

Haridwar | Missing Girl | Police Search : ज्वालापुर स्थित एक आश्रय गृह से आठ साल की बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची 15 अगस्त को आश्रय गृह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बाहर निकल गई। काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला…तो आश्रय गृह की अधीक्षिका ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बच्ची हरियाणा की रहने वाली है। उसे बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश के बाद 13 अगस्त को आश्रय गृह में लाया गया था।

15 अगस्त की सुबह आश्रय गृह में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। बच्चे कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दे रहे थे। इसी दौरान बच्ची मौका पाकर आश्रय गृह से बाहर निकल गई। कुछ समय बाद जब कर्मचारियों को बच्ची के वहां नहीं होने की जानकारी मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई।

आश्रय गृह के कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हरकी पैड़ी सहित कई जगहों पर बच्ची को तलाश किया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।इसके बाद आश्रय गृह की अधीक्षिका शिवानी गोयल ने 15 अगस्त को ही ज्वालापुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है…ताकि बच्ची के बाहर निकलने के बाद वह किस दिशा में गई…इसकी जानकारी मिल सके।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने कहा कि बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं…और जल्द बच्ची को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top