Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: टेलीग्राम के एक मैसेज ने उड़ा दिए 5.20 लाख, हल्द्वानी का युवक ठगा

CyberFraud
Ad

CyberFraud : TelegramScam : YouthSafety : CyberCrime : PoliceAlert : HaldwaniNews : हल्द्वानी में एक और युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का यह युवक दिसंबर माह में टेलीग्राम एप के जरिए कुछ अज्ञात लोगों के संपर्क में आया। उन्होंने युवक को एक ट्रेंडिंग वेबसाइट का लिंक भेजा और लॉगिन करने के लिए कहा।

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए पहले दिन कुछ बोनस दिखाया गया…जिससे युवक ठगों के जाल में फंस गया। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच युवक ने ठगों के बताए गए अलग-अलग खातों में कुल 5.20 लाख रुपये जमा कर दिए।

पीड़ित का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जमा करने के बावजूद न तो उन्हें कोई बोनस मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। जब युवक ने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की…तो उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने कहा कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
To Top