Uttarakhand News

उत्तरकाशी: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,कई यात्रियों के मरने की आशंका

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।। उत्तरकाशी के नौगांव में बस खाई के खाई में गिरने से यात्रियों के मरने व घायल होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर 12.30 बजे  यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। सड़क हादसे की खबर मिलते ही राहत बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है। प़ुलिस सूत्रों ने हादसे पर बताया कि बस बड़कोट से विकासनगर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं एसडीआरएफ की 18 सदस्यीय टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। रेस्क्यू के लिए चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए। खबर के मुताबित अभी तक खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 13 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। बस में 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस की मानें तो मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/674190986315455/

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top