Rudraprayag News

उत्तराखंड के चौंड गांव अक्षिता भट्ट बनेंगी मार्केटिंग इंस्पेक्टर, UKPSC परीक्षा में मिली सफलता

Ad

Uttarakhand News: Akshita Bhatt, resident of Agastyamuni, success in UKPSC: महक, मोहब्बत और बेटियां, कब वहां रूकती हैं जहां वो पलती हैं…घर में संगीत बजता है हर पल, बेटियां पाजेब पहनकर चलती हैं, रौनक घर में बेटियों से ही होती है, मौजूदगी से वो घरों को रोशन करती हैं… किसी शायर की ये पंक्तियां ये बताने के लिए काफी हैं कि बेटियों का हमारे घर परिवार और जीवन में क्या स्थान है। ऐसी ही होनहार बेटी की सफलता की खबर हम आपसे साझा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अगस्त्यमुनि के चौंड गांव निवासी अक्षिता भट्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोअर पीसीएस परीक्षा में अपनी प्रतिभा और हुनर का डंका बजाया है। अब अक्षिता भट्ट मार्केटिंग इंस्पेक्टर बन गई हैं। होनहार बेटी की इस सफलता पर परिवार समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षिता भट्ट ने ब्लूमिंग बड्स स्कूल अगस्त्यमुनि से प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद एसजीआरआर देहरादून से 12वीं और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर (राजस्थान) से एमएससी (जेआरएफ) करते समय नेट की परीक्षा क्वालीफाई की। अपने पहले प्रयास में अक्षिता ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। अक्षिता की मां उमा भट्ट आजीविका के रीप मिशन में देहरादून में कार्यरत हैं और पिता नीलकंठ भट्ट देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हैं। अक्षिता के दादाजी चक्रधर प्रसाद भट्ट सहायक विकास अधिकारी पद से रिटायर हुए। परिवार की लाडली बेटी की इस सफलता से जहां परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे वहीं क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top