Uttarakhand News

उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने वीनू मांकड ट्रॉफी में रचा इतिहास, 11 ओवर में वनडे मैच खत्म

Ad

Uttarakhand Cricket Team: Under-19 One Day Tournament: वीनू मांकड अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। अपने तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड में विरोधी सिक्किम को केवल 20 रनों पर ढेर कर दिया। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने सिक्किम को 8.2 ओवर्स में ही पवेलियन लौट गया। इसके बाद उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को 20 गेंद में हासिल कर लिया, हालांकि सिक्किम के गेंदबाज उत्तराखंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में कामयाब हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के गेंदबाजों के आगे सिक्किम के बल्लेबाजों की एक न चली और 6 बल्लेबाज खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे। उत्तराखंड के लिए आदित्य राणा ने 5 और शहंशाह आलम ने चार विकेट अपने नाम किए। इससे पहले उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ और बिहार को भी मुकाबले में हराया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top