Almora News

थाईलैंड में अल्मोड़ा के बेटे ने जीता गोल्ड, बॉडी बिल्डिंग में अनिल बिष्ट बने मिस्टर यूनिवर्स

Ad

अल्मोड़ा: थाईलैंड में आयोजित हुई मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता उत्तराखंड के अनिल बिष्ट ( ANIL BISHT) ने गोल्ड मेडल जीता है। उनकी कामयाबी को उत्तराखंडवासी दिवाली का तोहफा मान रहे हैं। अल्मोड़ा के रहने वाले अनिल बिष्ट ( ANIL BISHT BODY BUILDING) बॉडी बिल्डिंग में कई पदक जीत चुके हैं और इसके चलते वह इस क्षेत्र में काफी पोपूलर हैं। अनिल बिष्ट ( ANIL BISHT ALMORA) मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल अपने परिवार वालों के साथ दिल्ली के गाजियाबाद में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

थाईलैंड में आयोजित इस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दर्जनों देशों से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 17 से 20 अक्टूबर तक प्रतियोगिता थाईलैंड (बैंकॉक) में आयोजित हुई मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डर अनिल बिष्ट ने गोल्ड जीतकर विदेश में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। उनकी कामयाबी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लोग बधाई दे रहे हैं।  हल्द्वानी लाइव की ओर से अनिल को हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top