Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: पनीर के नाम पर कुछ और तो नहीं खा रहे? प्रशासन ने इस तरह के पनीर पर लगाई रोक

Ad

Food Safety | Ramnagar | Paneer Ban | Nainital : बाजार में बिकने वाले एनालॉग पनीर को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अब दुकानों पर एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं की जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदारों को नए आदेश की जानकारी देकर इसकी बिक्री बंद करने के लिए जागरूक कर रही है।

रामनगर के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो. असलम ने कहा कि एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिबंधित गैर-दुग्ध उत्पादों की बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय की ओर से 7 अगस्त को आदेश जारी किया गया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्थानीय दुकानदारों को आदेश की जानकारी देना शुरू किया है।

एनालॉग पनीर देखने और स्वाद में सामान्य दूध से बने पनीर जैसा दिखाई दे सकता है। इसे तैयार करने में पाम ऑयल, मिल्क पाउडर, आलू या मक्के का स्टार्च और सोया प्रोटीन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि दुकानदारों को नियमों का पालन करना होगा और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री से बचना होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top