
Uttarakhand Assembly | Gairsain | Bhararisain : उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। सत्र 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। राज्यपाल की ओर से सत्र आहूत करने की मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सचिवालय सत्र के आयोजन के लिए तैयार है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
यह वर्ष 2026 में उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा। गैरसैंण में सत्र आयोजित होने से एक बार फिर भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सदन की कार्यवाही चलेगी।
फिलहाल सत्र कितने दिन चलेगा और इसमें कौन-कौन से विधायी कार्य किए जाएंगे….इसकी विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है। सत्र की कार्यसूची जारी होने के बाद सदन में होने वाले कामकाज की तस्वीर साफ होगी।



