Uttarakhand News

खत्म होगा शिक्षक बनने का इंतजार,उत्तराखंड में 451 पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड में खत्म होगा शिक्षक बनने का इंतजार, 451 पदों पर निकली भर्ती
Ad

देहरादून: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य में सहायक अध्यापक बनने का आपका लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल राज्य में सहायक अध्यापक प्राथमिक के 451 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते समय में प्रदेश में नौकरी के मौके धड़ाधड़ आए हैं। ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए सहायक अध्यापक बनने का भी अच्छा मौका आया है। बता दें कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तो पत्र लिखा गया है। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देशानुसार भर्ती के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जिलेवार पदों का विवरण

पिथौरागढ़ – 154

अल्मोड़ा – 124

पौड़ी – 30

चमोली – 10

रुद्रप्रयाग – 15

टिहरी – 14

बागेश्वर – 45

चंपावत – 19

कुल आठ जिलों में 451 पदों पर भर्ती निकली है। लिहाजा आपको बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति सेवानिवृत्ति आदि के आधार पर सहायक अध्यापक प्राथमिक के उपलब्ध 451 रिक्त पद दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top