Sports News

उत्तराखंड की बेटियों का BCCI ट्रॉफी में कमाल, विरोधी टीम को 24 रनों पर कर दिया ढेर

Ad

देहरादून: महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और टीम ने नॉकआउट में जगह बना ली है। उत्तराखंड ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में नागालैंड को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड की टीम को उत्तराखंड ने केवल 24 रनों पर ऑल आउट कर दिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में करीना ने चार और जैसेल ठाकुर ने तीन विकेट अपने नाम किया तो वही साक्षी को दो और नंदिनी को एक विकेट मिला। (Uttarakhand Under-19 Womens Team)

ADVERTISEMENTS Ad

25 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने 15 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि साल 2021 और 2022 में उत्तराखंड महिला टीम ने अंडर-19 वनडे ट्रॉफी को अपने नाम किया है और 2023 सीजन में उत्तराखंड की बेटियां तीसरी बार चैंपियन बनने की तरफ बढ़ चुकी हैं। इससे पहले टूर्नामेंट में उत्तराखंड टीम ने त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बंगाल को हराया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड के प्रदर्शन में दिख रही निरंतरता बता रही है कि देवभूमि की बेटियां एक बार फिर बीसीसीआई ट्रॉफी में इतिहास रच सकती है। ( Uttarakhand Vs Nagaland)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top