Rudraprayag News

उत्तराखंड बड़ी खबर: चारधाम हेली सेवा पर लगी रोक

Ad

रुद्रप्रयाग: रविवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड इलाके में एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 23 महीने की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद फिलहाल हेलिकॉप्टर सेवा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, लेकिन गौरी माई खर्क के ऊपर जंगल में क्रैश हो गया। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

घटना की जानकारी सबसे पहले घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। इसके बाद SDRF, NDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर भेजी गईं। हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी और सभी शव बुरी तरह से जल चुके थे।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण

1.कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर)

2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ

3.विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66

4.तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष

5.राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष.

6.श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र

7.काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हैं और हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और बाबा केदार से प्रार्थना की कि सभी यात्रियों की आत्मा को शांति मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top