Dehradun News

मदन कौशिक बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

Ad

देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में शामिल मदन कौशिक को भाजपा ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। लिहाजा अब कयास सही साबित हुए। मदन कौशिक ही बंशीधर भगत की जगह लेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा मदन कौशिक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिहाजा जानकार इसे एक बेहतरीन मूव के तौर देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अब बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं लगभग सच साबित होती दिख रही हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अपने भरोसेमंद नेता और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मूड में है। देखा जाए तो नेतृत्व में यह बदलाव राजनैतिक दृष्टिकोण से किया गया है। मैदानी इलाके में विधानसभा सीटे ज्यादा होने की वजह से हरिद्वार से ब्राह्मण विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना एक अच्छा मूव साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top