Dehradun News

कल घोषित होगा उत्तराखंड भाजपा का नया अध्यक्ष, ये नाम लगभग तय

Ad

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, और विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया…जिससे संगठन में एकजुटता और समर्थन का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार अब तक महज एक ही नामांकन दाखिल हुआ है और वह महेंद्र भट्ट का है। यह संकेत देता है कि पार्टी में शीर्ष से लेकर जमीनी स्तर तक उनके नाम पर सर्वसम्मति है।

भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा कल 1 जुलाई को की जाएगी। हालांकि सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति और समर्थन को देखते हुए यह लगभग तय है कि महेंद्र भट्ट ही एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

महेंद्र भट्ट पूर्व में भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top