Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा, हर छात्र को था इंतजार…

Ad

Uttarakhand Board Results Date Update:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड के सभी छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम की तिथि घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम 30 अप्रेल को घोषित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने से एक महीने पहले प्रदेशभर में 29 केंद्रों की स्थापना होगी। बता दें कि इन 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (आंसरशीट चेकिंग) का कार्य शुरू किया जाएगा। इन 29 केंद्रों में 13 केंद्र कुमाऊं मंडल व 16 केंद्र गढ़वाल मंडल में स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि इन सभी केंद्रों में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य 27 मार्च से लेकर 10 अप्रेल तक जारी रहेगा।

उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल के 6,90,564 और इंटरमीडिएट के 4,47,696 छात्र हैं। इन सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 1,993 हाईस्कूल के शिक्षक तो वहीं 1,581 इंटरमीडिएट के शिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। इसके लिए 22 मार्च को शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में सभी मूल्यांकन केंद्रों में उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी जिलों के मुख्य नियंत्रक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम तिथि घोषित करने के संभावना है कि CBSE और ICSE के बोर्ड परिणामों की तिथि की भी जल्द घोषणा हो।

पूरे सालभर पढ़ाई करते हुए यह लाखों छात्र अपने भविष्य को उज्जवल और सफल बनाने के लिए जो भी प्रयास करते हैं, उन सभी प्रयासों को सफलता तक ले जाता है परिवार से मिलने वाला समर्थन और परिणामों को स्वीकार करने का प्रोत्साहन। दूसरों की उन्नति या अच्छे अंकों से किसी भी छात्र का मन विचलित नहीं होता न तनाव में आता, मन में तनाव आता है जब उसके परिणाम को आलोचना के पैमाने में नापा जाता है। सभी अभिभावक और शुभचिंतक अपने बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और मार्ग दिखाएं। जिन्हें दिशा और ज्ञान का अभाव है वो उन बच्चों के निर्मल मार्ग में अपने तंज से किसी भी प्रकार की कठोर बाधा ना उत्पन्न करें, यही हमारे सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने और आत्मीयता को बढ़ाने का आधार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top