Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड बोर्ड: 9वीं और 11वीं के छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, सिर्फ 10 रुपये फीस

Ad

Class 9 Registration | Class 11 Registration | Uttarakhand Board : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा….वही वर्ष 2028 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर अपने सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

31 अक्टूबर तक जमा होगी फीस

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि तय तारीख के बाद किसी भी स्थिति में पंजीकरण शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि बढ़ाने की भी कोई व्यवस्था नहीं होगी।

बोर्ड के अनुसार इस बार पंजीकरण शुल्क केवल 10 रुपये रखा गया है। कक्षा 9वीं या 11वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी दोबारा अपना पंजीकरण कराना होगा।

2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए मिलेगी जानकारी

उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण होने से वर्ष 2028 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संभावित विद्यार्थियों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकेगा।

इस बार कक्षा 9वीं और 11वीं के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। बोर्ड की ओर से पंजीकरण के लिए पोर्टल नवंबर से खोले जाने की जानकारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top