Uttarakhand News

उत्तराखण्ड की प्रतिभा का क्रिकेट के मैदान पर डबल धमाका, दो बेटों को मिली अंडर-19 टीम की कमान

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान ने एक बार फिर बताया है कि उत्तराखण्ड में प्रतिभा की कमी नहीं। राज्य क्रिकेट को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं है लेकिन फिर भी पहाड़ का युवा क्रिकेट के मैदान पर लगातार धमाके कर रहा है। गुरुवार को क्रिकेट से मैदान से आई खबर से पूरे राज्य को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पहाड़ के दो युवा खिलाड़ियों को 11 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाली सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। ये बिल्कुल सपने जैसा है लेकिन चयन है। इस पल के लिए उत्तराखण्ड के क्रिकेट इतिहास के पन्नों पर अमर हो गया है। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को एक दिवसीय टीम, जबकि रामनगर के अनुज रावत को चार दिवसीय टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अनुज की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर के पेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेलेंगे। वहीं आर्यन जुयाल को चार दिवसीय टीम का उपकप्तान बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आर्यन जुयाल

बता दे कि आर्यन जुयाल यूपी की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते है, तो वहीं अनुज दिल्ली टीम के सदस्य है। दोनों ही खिलाड़ियों को भारत के भविष्य करे तौर पर देखा जाता है। इस खबर के सामने आते ही पूरा देवभूमि खूशी से झूम उठा। हल्द्वानी लाइव से बात करते हुए आर्यन पिता डॉक्टर संजय जुयाल ने बताया कि आर्यन को उसकी मेहनत का फल मिला है। उसने जो सपना बचपन में देखा था वो उसके करीब पहुंच रहा है। विश्वकप में उसे पर्याप्त मौके नहीं मिले थे जिससे हम निराश जरूर थे लेकिन वो गेम का हिस्सा है। आर्यन को अपने आप को मिले हर मौकों को भुनाना होगा और हमें उम्मीद है कि वो हर चुनौती का डटकर सामना करेगा। वहीं अनुज के पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

अनुज रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top