Udham Singh Nagar News

देवभूमि की अनोखी दुल्हन, सालों पुरानी परंपरा तोड़ी तो VIRAL हो गई शादी

simran kashipur
Ad

Kashipur News: शादियों में कम ही देखने को मिलता है कि कोई दुल्हन पगड़ी पहन घोड़ी पर सवार होकर मंडल में पहुंची हो। लेकिन अब यह बीते दिनों की बात हो चुकी है। पुराने परम्पराओं को तोड़ते हुए काशीपुर में एक दुल्हन ने अपनी शादी में जोरदार एंट्री कर सबको चैका दिया। काशीपुर के दुष्यंत चौधरी और मुजफ्फरनगर की रहने वाली सिमरन चौधरी के विवाह समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

विगत 27 नवंबर को सिमरन की मुजफ्फरनगर के खतौली में जगत कॉलोनी स्थित निवास पर घुड़चढ़ी हुई, जिसमें वह बग्गी पर सवार हुई और परिजन तथा सब रिश्तेदारों ने इस दौरान बैंड बाजे के साथ जमकर डांस किया। 25 साल की दुल्हन ने खुद की शादी में बग्गी पर सवार होकर और पगड़ी पहनी और अपने परिवार व दोस्तों के साथ शादी की रस्म के लिए चली गई। इसके बाद वह 28 को आयोजन स्थल पर पहुंचे। 29 नवंबर को सिमरन की विदाई हुई। सिमरन की घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस बारे में सिमरन के फूफा प्रदीप धामा का कहना है कि समाज में एक संदेश देने के मकसद से यह सब किया गया है। क्योंकि, समाज में शादी की सभी रस्में लड़के और लड़की दोनों तरफ निभाई जाती हैं, जबकि घुड़चढ़ी की रस्म केवल वर पक्ष की ओर से की जाती है, आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है ऐसे में सिमरन ने घुड़चढ़ी कर समाज को एक संदेश दिया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के काशीपुर निवासी केपी सिंह के पुत्र दुष्यंत चैधरी का विवाह मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली भैंसी गांव रहने वाले तथा वर्तमान में खतौली की जगत कॉलोनी में रहने वाले कृषक पिंटू चौधरी की इकलौती बेटी सिमरन चौधरी के साथ तय हुआ था। दुल्हन सिमरन ने बीटेक किया है।, वर्तमान में दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top