Uttarakhand News

उत्तराखंड लेखपाल भर्ती अपडेट, पेपर लीक के बाद सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Ad

देहरादून: आठ जनवरी को आयोजित हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त की गई थी। अब 12 फरवरी को परीक्षा कराई जानी है और उससे पहले सरकार ने ना केवल उत्तराखंड बल्कि बाहरी अभ्यर्थियों को भी तोहफा दिया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को भी मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 09 से 12 फरवरी तक और लौटते समय 12 से 15 फरवरी तक प्रवेश-पत्र के आधार पर परीक्षा के दिन परिवहन निगम की साधारण बसों में सरकार ने पहले उत्तराखंड के छात्रों को ये सुविधा दी थी। अब मुफ्त यात्रा की अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही दूसरे राज्य से आने वाले अभ्यर्थी भी अब उत्तराखंड की बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

गौरतलब है कि अब पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को लाभ होगा, जिन्हें परीक्षा स्थल वाले शहर तक पहुंचने के लिए एक से दो दिन का समय लगता है। शुक्रवार को इस आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मुफ्त यात्रा की सुविधा नौ फरवरी से 15 फरवरी तक मान्य होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top