Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म, अनुपूरक बजट और उम्र कैद को लेकर बड़ा फैसला

Ad

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कई सारे महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट की बैठक में आरटीई के तहत बच्चों को प्रतिपूर्ति देने को लेकर फैसला हुआ है। बता दें कि अब प्रति बच्चे के लिए 1300 की जगह 1800 बजट दिया जाएगा। इसके अलावा सहकारिता विभाग में राज्य को ऑपरेटिव बैंक एवं राज्य सहकारी संघ में अब प्रोफेशनल एमडी की नियुक्ति हो सकेगी।

गौरतलब है कि, इसके पहले अधिकारी वहां नियुक्त होते थे केबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी। 4867 करोड़ के लगभग का अनुपूरक बजट आएगा। राज्य केबिनेट ने ये भी फैसला किया है कि उम्र कैदी को कभी भी छोड़ा जा सकता है।

बता दें कि कैदी क़ो पहले 26 जनवरी, 15 अगस्त क़ो होती थी सजा माफ़ी। वहीं, महिला और पुरुष की सजा अहर्ता की गई। एक महिला पहले 14 से 16 साल की सजा पूरी करने के बाद छोड़ी जाती थी। पुरुष 16 से 18 साल की सजा पूरी करने के बाद ही छोड़ा जाता था। लेकिन अब पुरुष क़ो 14 से 16 साल की सजा पूरी करने के बाद छोड़ा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top