Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, कमर्शियल क्षेत्रों को लेकर होगा बड़ा फैसला!

Ad

देहरादून: प्रदेश की कैबिनेट की बैठक बुधवार को यानी आज होने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में मुख्य रूप से निकायों में शामिल नए कमर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट देने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हो ना हो, आज कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर भी लग सकती है। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति बनाने पर मुहर लग सकती है। साथ ही कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली पर भी विशेष चर्चा संभव है।

इसके अलावा सरकारी कार्यों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक, निकायों में शामिल नए कमर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा तथा कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा अन्य भी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top