Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत हुए क्वारंटाइन, टाले गए सारे कार्यक्रम…

Ad

देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही अपनी कोरोना जांच भी कराई है। बता दें कि वह बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का स्वास्थ्य जानने हेतु उन्हें देखने ऋषिकेश एम्स गए थे। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके उपरांत मंत्री धन सिंह रावत ने खुद को क्वारंटाइन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इसी कारण उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मंत्री धन सिंह रावत ने कोरोना जांच कराई है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के कार्यक्रमों पर कोई अपडेट आएगा। आपको बता दें कि अभी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top