Uttarakhand News

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान, पप्पू और बबली ने की कांग्रेस की दुर्दशा…!

देहरादून: राजनीति में बयानबाजी ना हो तो राजनीति राजनीति नहीं लगती। लेकिन कुछ बयान विवाद पैदा कर देते हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई एक टिप्पणी पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस की दुर्दशा का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि पप्पू और बबली के रहते कांग्रेस समाप्त होती रहेगी।

बता दें कि बीते दिनों गणेश जोशी मसूरी के कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार खत्म हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक भी भाजपा की ओर देख रहे हैं। सब लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सबसे बड़ी नाकामी है। प्रदेश में भी ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं। इस बयान से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

To Top