Uttarakhand News

इधर प्रमुख मंत्रालयों पर हैं उत्तराखंड के मंत्री जी की निगाहें! उधर होमवर्क में जुटे हैं CM धामी

Ad

देहरादून: राज्य में नई सरकार का गठन होने, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक भी हो गई है। अब निगाहें हैं तो इस बात पर कि सीएम पुष्कर सिंह धामी किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी सौंपते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी को उम्र और वर्ग के लिहाज से एक संतुलित मंत्रिमंडल मिला है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी भाजपा ने अभी से शुरू कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अब मंत्रिमंडल को मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि नई कैबिनेट में सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, चंदन रामदास, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और धन सिंह रावत को जगह मिली है। हालांकि पहले माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी के व्यस्त कार्यक्रम के कारण ये अबतक संभव नहीं हो सका है।

अब माना जा रहा था कि शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण जैसे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। ये भी आशंका जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को नए विभाग बांटे जा सकते हैं। हो ना हो लेकिन वरिष्ठ नेताओं की नजरें ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक जैसे अहम विभागों पर होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top