Almora News

उत्तराखंड: बेटी को छोड़कर लौटते वक्त कार खाई में गिरी, दो की मौत !

Ad

अल्मोड़ा: भिकियासैंण-कड़ाकोट मार्ग के गुनसर गांव के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, आमखेत निवासी 72 वर्षीय दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी (यूके 04 AE 2736) से कड़ाकोट गांव अपनी पुत्री लता (पत्नी विजय सिंह) को छोड़ने गए थे। लता को छोड़ने के बाद वे करीब दो किलोमीटर लौट रहे थे तभी गुनसर गांव के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह और महिपाल सिंह 57 वर्ष, पुत्र लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भगत सिंह 37 वर्ष, पुत्र धन सिंह घायल हो गए। भगत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें दोनों हाथ टूट गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top