Uttarakhand News

चारधाम यात्रा रूट पर खुलेंगे आंचल के आउटलेट, यात्रियों को मिलेगी लस्सी-आइसक्रीम और बहुत कुछ…

Photo - Social Media
Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड शासन व प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीन मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। गौरतलब है कि भारी मात्रा में देश विदेश के श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। ऐसे में पर्यटन को खासा फायदा होता है। इसी कड़ी में अब आंचल ब्रांड के उत्पाद चारधाम यात्रियों को लुभाने वाले हैं। दरअसल उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन चारधाम यात्रा मार्ग समेत नैनीताल अथवा अन्य जिलों में आउटलेट खोलने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि आंचल ब्रांड जितना कुमाऊं में प्रसिद्ध है, उतनी प्रसिद्धि इसे गढ़वाल मंडल में नहीं मिली है। बार बार ये चर्चाएं भी उठती हैं कि आंचल कहीं ना कहीं अपनी प्रतिद्वंदी और बड़ी कंपनियों के बनाम लड़ाई में पीछे रह गया है। लेकिन उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन द्वारा लगातार अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। आंचल ब्रांड से जुड़े कई दुग्ध उत्पादकों को फायदे भी हुए हैं। उत्पादों की मांग बढ़ी तो अब और आउटलेट खोलने की तैयारी की जा रही है।

गढ़वाल में कोटद्वार से आउटलेट खोलने की शुरुआत की जा चुकी है। मई के पहले हफ्ते में चारधाम रूट मार्ग पर भी आउटलेट का संचालन शुरू हो जाएदा। आंचल के उत्पादों को यात्रियों तक पहुंचाने का काम कमीशन एजेंट और डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। उत्पाद आउटलेट में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा फेडरेशन की ओर से प्रदेश भर में 500 आउटलेट खोलने की तैयारी चल रही है।

एक तरफ जहां इस कदम से आंचल की ब्रांड की कीमत बढ़ेगी तो वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। यात्रियों को आंचल के उत्पादों का स्वाद मिल सकेगा। आउटलेट में आइसक्रीम, लस्सी, कुल्फी, सहित दूध से बने विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के एमडी जयदीप अरोड़ा ने जानकारी दी और बताया कि चारधाम यात्रा रूट पर मई के पहले हफ्ते में आउटलेट खुलेगा। बाद में देहरादून, नैनीताल और चमोली में भी आउटलेट खोले जाएंगे। बाद में चारधाम मार्ग पर यूनिट भी स्थापित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top