CM Corner

उत्तराखंड: ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने की सीएम धामी ने की अपील

Pushkar Singh Dhami
Ad

Pushkar Singh Dhami | Narendra Modi | Energy Saving | Vocal For Local | Self Reliant India | Uttarakhand News : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है…बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें…स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें…तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत करना, एक साल तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद का उपयोग करना और खाद्य तेल का सीमित इस्तेमाल करना जैसे छोटे-छोटे संकल्प भी देशहित में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का सपना तभी पूरा होगा…जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और जनता की भागीदारी से यह संकल्प और मजबूत होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top