Uttarakhand News

उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त किए विशेष कार्य व जनसंपर्क अधिकारी

उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त किए विशेष कार्य व जनसंपर्क अधिकारी
Ad

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अपनी कार्यशैली के बल पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वे हर दिन अहम फैसले ले रहे हैं, पदों में बदलाव कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम ने जनसंपर्क अधिकारी और ओएसडी नियुक्त किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव भुपाल सिंह मनराल द्वारी आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत सीएम धामी ने पहले एक पीआरओ और ओएसडी, फिर दो पीआरओ नियुक्त किए हैं।

आदेशों के मुताबिक विशेष कार्य अधिकारी डॉ सत्यपाल रावत कोऑर्डिनेटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को बनाया गया है। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी भज राम पंवार को बनाया गया है। साथ ही राजेश सेठी और गौरव सिंह को पीआरओ के रूप में नियुक्ति मिली है।

आपको याद होगा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारियों की तैनाती सीएम कार्यालय में हुई थी। जिसे बुधवार को निरस्त करने का आदेश जारी हो गया था। अब पीआरओ व ओएसडी की नियुक्ति का आदेश जारी हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top