Uttarakhand News

उत्तराखंड में करप्शन खत्म करने के लिए लांच हुआ एप, सीएम धामी खुद करेंगे मॉनीटरिंग

Ad

देहरादून: करप्शन को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 1064 वेब एप को लांच किया गया है। जिसके जरिए आप भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीएम धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंंड- 1064 एप का शुभारंभ किया। ये एप विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि एप पर आने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। जो शिकायतें विजिलेंस विभाग से संबंधित नहीं हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाइन या फिर संबंधित विभाग को भेजा जाए। साथ ही खुद उन्हें भी हर शिकायतकर्ता की शिकायत का स्टेटस अपडेट दिया जाए। आमजनों की परेशानी का हल करना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसलिए सर्वप्रथम इस एप का प्रचार प्रसार कर हर किसी को इसकी जानकारी दी जाए।

निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी और बताया कि 1064 नम्बर भारत सरकार द्वारा दिया गया है। इस एप के जरिए या फोन से, कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। हर शिकायत को एप के माध्यम से रजिस्टर करने के बाद निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान शिकायतकर्ता की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस एप की सबसे खास बात ये है कि एप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों ही भाषाओं में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top