CM Corner

अजीत डोभाल के सम्मान पर उत्तराखंड कांग्रेस से धामी ने मांगा जवाब, राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति

Ad

Uttarakhand News | Ajit Doval | CM Dhami | RahulGandhi : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि वे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें और बताएं कि अजीत डोभाल के सम्मान को लेकर उनकी क्या राय है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं….लेकिन संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए।

सीएम धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया कि क्या वे राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर अपने शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांगेंगे? क्या प्रदेश कांग्रेस अजीत डोभाल के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेगी?

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ सैन्यभूमि के रूप में भी है। प्रदेश के कई लोगों ने सेना, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य को अपने इन सपूतों की उपलब्धियों पर गर्व है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर बयान देते समय सार्वजनिक संवाद की मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top