Uttarakhand News

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री बोले जून तक तैयार हो जाएगा ड्राफ्ट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता पर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जून तक बिल का ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश होने के बाद तमाम मान्यताओं वाला प्रदेश है। यहां सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लोग रहते हैं। सरकार बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है। सभी नागरिक समान है और इसलिए नागरिक संहिता बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये भी कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तमाम जगहों पर शिकायत मिली थी और समय सीमा तक अगर कोई अतिक्रमण को नहीं हटाता है तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

सीएम ने कहा कि वह कार्य करने पर विश्वास रखते हैं। चुनौती तमाम हैं लेकिन हमने उन्हें पार किया है। सभी हमारी सरकार ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है। ये केवल जनता के प्यार के वजह से ही हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ की और कहा कि उनका नेतृत्व हमे एक दिशा दे रहा है। हम भविष्यको देखते हुए कार्य कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित व्यवस्था देने का प्रयास कर रहे हैं। बारिश व बर्फबारी के बाद भी रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। जोशीमठ का कुछ क्षेत्र ही भू-धंसाव से प्रभावित है। जोशीमठ में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो। सीएम ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव से हुए प्रभावितों के साथ सरकार पूरी तरह सहयोगी के रूप में खड़ी है। इस कठिन दौर में राज्य व केंद्र सरकार की ओर पूरी मदद दी जा रही है। जोशीमठ को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top