Almora News

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे चितई मंदिर,मत्था टेककर मांगी उत्तराखंड की जनता के लिए दुआ

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। गुरुवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते है तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते है। मन्दिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। पंडित हरिविनोद पंत ने उनके पूजा कराई। इस दौरान उन्होंने चितई में पर्यटकों के आवाजाही के दृषि्टगत जरूरी संसाधन बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। मार्ग में वह पहाड़ की वनस्पतियों से भी रूबरू हुए। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल और सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad
To Top