Uttarakhand News

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Ad

देहरादून: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब एक और बड़ा फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि अकील अहमद मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर चर्चा में आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि कांग्रेस को चुनाव से पहले एन मौके पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चाओं से नुकसान हुआ। इसकी मांग अकील अहमद ने बुलंद आवाज में की थी। अब पार्टी ने उन्हें उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बीती शाम निष्कासन का पत्र जारी कर दिया था।

इस पत्र में साफ कहा गया है कि अकील अहमद की खराब बयानबाजी से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसी कड़ी में उन्हें आठ फरवरी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। लेकिन इसके बाद भी वह बयानबाजी से बाज नहीं आए। फिर इसे केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गंभीरता से लिया गया औक अकील अहमद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top