Uttarakhand News

जीत का फॉर्मूला! उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी पर ही दांव खेलेगी कांग्रेस पार्टी

Ad

देहरादून: चुनाव नजदीक आते हैं तो पार्टियों को धड़कनें बढ़ने लगती हैं। किसी को सत्ता खोने का डर तो किसी को सत्ता में आने की बेचैनी…उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक (Uttarakhand assembly elections 2022) आ गए हैं। गर्म होती हवा तो इसी तरफ इशारा कर रही है। कांग्रेस पार्टी (Uttarakhand Congress Party) ने तो जीत का फॉर्मूला भी तय कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब कांग्रेस पार्टी ने डिसाइड कर लिया है कि वह सिर्फ जिताऊ घोड़े पर ही दांव खेलेगी। यानी साफ शब्दों में कहें तो कांग्रेस उसी को टिकट देगी, जो अपनी विधानसभा में जीतने की कुव्वत रखता होगा। कांग्रेस की नौ सदस्यीय प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी (Uttarakhand state screening committee) की बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई पहली औपचारिक बैठक में चुनावों पर चर्चा की गई।

बैठक में टिकट बांटने के फॉर्मूले (Formula of giving tickets) पर चर्चा हुई। साथ ही जिला इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि टिकट के दावेदारों के आवेदन सीधे प्रदेश चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। जिसके बाद आवेदनों को प्रदेश चुनाव समिति द्वारा ही छांटा जाएगा। यह साफ कहा गया है कि 2022 के चुनाव में टिकट बांटने का सबसे बड़ा आधार प्रत्याशी का चेहरा रहेगा। ये देखा जाएगा कि प्रत्याशी जिताऊ है या नहीं।

मुख्य रूप से बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former CM Harish Rawat), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शामिल रहे। राजीव भवन में सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बाद में कोर कमेटी के साथ भी बैठक हुई। गौरतलब है कि चुनावों के लिए अलग-अलग विधानसभाओं में एक से अधिक प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के लिए सिरदर्द तो होना तय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top