Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना: बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की जांच शुरू! अपने जिले का हाल जानें…

सतर्क रहने से ही मिलेगी राहत...उत्तराखंड के तीन जिले हुए पूरी तरह कोरोना मुक्त
Ad

हल्द्वानी: मौसम बदलने से पहले खांसी जुकाम जैसी परेशानियां तो साल में कई बार लोगों को होती हैं। मगर प्रदेश में इस समय केवल खांसी जुकाम नहीं बल्कि कोरोना संक्रमण ने भी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में यह आंकड़े धीरे धीरे चिंता का सबब बने हैं। कुछ समय पहले तक एक मरीज भी नहीं था और अब आंकड़ा लगभग रोज 100 से ऊपर जा रहा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 283 हो गई है।

जिला – संक्रमित (24 घंटे में)

देहरादून – 53
नैनीताल – 17
हरिद्वार – 10
टिहरी – 13
पिथौरागढ़ – 6
पौड़ी – 4
चंपावत – 3
अल्मोड़ा – 1
ऊधमसिंहनगर – 1

उधर, सीमा पर टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, झूलाघाट में भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से भारत आने वालों की एंटीजन जांच शुरू हो चुकी है। एंटीजन जांच इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि भारत से सटे देशों से खतरा आ सकता है। नेपाल के बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग के सूचना अधिकारी विपिन लेखक का कहना है कि जुलाघाट हैल्थ डेस्क में सभी की एंटीजन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top