Dehradun News

उत्तराखंड में कोरोना के खतरे के बीच अलर्ट हुआ प्रशासन, मास्क नहीं पहना तो चालान कटेगा

Ad

देहरादून: कोरोना का खतरा अभी जड़ से खत्म नहीं हुआ है। शासन प्रशासन द्वारा काफी समय से इस प्रकार की हिदायत दी जा रही है। कोरोना के मामले कम हुए थे। हर कोई राहत महसूस कर रहा था। लेकिन उत्तराखंड में बढ़ने कोरोना संक्रमण के मामलों ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में कोरोना बढ़ने के खतरे के बीच प्रशासन भी सतर्क हो गया है। देहरादून में तो मास्क की अनिवार्यता भी बेहद जरूरी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 1.04 फीसदी है। गौरतलब है कि 87 सक्रिय मामलों में से सबसे ज्यादा देहरादून में 53 और हरिद्वार में 24 मामले हैं। जबकि अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है। अच्छी बात ये है कि इस साल अबतक 92328 में से 88748 (96.12 प्रतिशत) लोग कोरोना को हरा चुके हैं।

हालांकि 275 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। बहरहाल, पुराने दिनों के मुकाबले ये आंकड़े बढ़े हुए ग्राफ की ओर इशारा करते हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले देहरादून में प्रशासन द्वारा सख्ताई बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने तुरंत सतर्क होते हुए सख्ती के निर्देश दिए हैं। अब देहरादून में बिना मास्क पकड़े जाने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top