Uttarakhand News

उत्तराखंड में जून माह के बाद पहली बार, एक दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 पार

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन काफी तेजी से बढ़ रही है। बीती शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन (Medical bulletin) के अनुसार उत्तराखंड में 310 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि जून के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार चला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पिछले साल से ही देशभर में कोरोना टीकाकरण (Corona vaccination) की शुरुआत हो चुकी थी। अब तक आधी से ज्यादा आबादी को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। लेकिन फिर भी ओमीक्रोन और संभावित तीसरी लहर का खतरा शासन प्रशासन के साथ लोगों को भी डरा रहा है। उत्तराखंड में सरकार (Uttarakhand Government) पहले ही नाइट कर्फ्यू लागू कर चुकी है। अगर मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो ऐसा हो सकता है कि सरकार और भी कुछ प्रतिबंध लगा दे।

बीती शाम को मेडिकल विभाग (Medical department) के द्वारा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जिसके मुताबिक प्रदेश में 310 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सभी जिलों में को भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए साल में पर्यटकों की बड़ी संख्या से भी कोरोना संक्रमितों की गिनती बढ़ी है। हालांकि अब प्रदेश भर में 15-18 साल तक के बच्चों को भी कोरोना के टीके लगने शुरू हो गए हैं।

ऐसे बढ़े आंकड़े

29 दिसंबर  –  38

30 दिसंबर  – 50 

31 जनवरी  – 88

01 जनवरी  – 118 

02 जनवरी  – 259

03 जनवरी  – 189

04 जनवरी  – 310

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top