Haridwar News

उत्तराखंड में अभी अभी…पटाखों के गोदाम में आग लगने से झुलसे तीन युवक, मौत

Ad

हरिद्वार: अभी-अभी उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक बेहद ही दुख घटना की जानकारी समय आई है। पटाखों के गोदाम में आग लगने से तीन युवकों की बुरी तरह झुलसने के बाद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पंचायती धर्मशाला के पास स्थित एक पटाखे के गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम में 5 कर्मचारी फंसे रह गए। उन्हें बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं मिला। हालांकि, सूचना के फौरन बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर आ गई और अंदर फंसे 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी 3 कर्मचारियों को नहीं बचाया जा सका। उस समय तक तीन युवकों की इस हादसे में झुलस कर मौत हो चुकी थी।

फिलहाल वक्त की बात करें तो बताया जा रहा है कि दमकल विभाग के कर्मचारी आप पर काबू पाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस दौरान वहां भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई है। जानकारी के अनुसार आलोक नाम के व्यक्ति का यह पटाखों का गोदाम है। इसमें आग इतनी भीषण लगी है कि दमकल विभाग की टीम को भी बहुत सारी परेशानियां हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top