Uttarakhand News

युवा मचाएंगे धमाल, उत्तराखण्ड अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल की तारीख आई सामने

Ad

हल्द्वानी: नए साल से पहले उत्तराखण्ड के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। सभी वर्गों की टीम के चयन बाद अब राज्य की सबसे जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टीम की चयन व ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम पहली बार भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन में भाग ले रही है। उत्तराखण्ड क्रिकेट के संचालन के लिए गठिन UCCC ने अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल व चयन की जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ताजा जानकारी के अनुसार अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉयल में तीन जोन ( 13 जिले भाग लेंगे)

  • कुमाऊं जोन जिले- अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर।
  • हरिद्वार जोन- चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और पौड़ी।
  • देहरादून जोन-देहरादून, नई टहरी और उत्तरकाशी

खिलाडियों का पंजीकरण और ट्रायल इन स्थानों पर किए जाएंगे। वहीं CAU ने साफ किया है क्रिकेट एकेडमी संचालन, प्रबंधक और ऑनर इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। वही CAU चयन के लिए विश्वविद्यालय खेले क्रिकेटर्स को हिस्सा बनाएगी। अंडर-14 क्रिकेट टीम के पंजीकरण 2 जनवरी से प्रक्रिया शुरू होगी।  इसके बाद ट्रायल होंगे और फिर फाइनल चयन के लिए प्रैक्टिस मैच कराए जाएंगे। तीन जोन में से 48 खिलाड़ियों का चयन होगा। इस सभी खिलाड़ियों को 4 ग्रुपों में बांटा जाएगा और प्रैक्टिस मैच ( 40 ओवर) के आधार पर टीम उत्तराखण्ड का चयन होगा।

  1. कुमाऊं पंजीकरण- 2 से 3 जनवरी 2019- स्थान- काशीपुर हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी
  2. हरिद्वार पंजीकरण-2 से 3 जनवरी 2019-स्थान डीपी स्कूल रानीपुर हरिद्वार
  3. देहरादून पंजीकरण-2 से 3 जनवरी 2019-स्थान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी

ट्रायल 

  • कुमाऊं- 3 और 4 जनवरी – स्थान – काशीपुर हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी
  • हरिद्वार-3 और 4 जनवरी-स्थान-डीपी स्कूल रानीपुर हरिद्वार
  • देहरादून-3 और 4 जनवरी- स्थान  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी

प्रैक्टिस मैच

  • कुमाऊं- 5-7 जनवरी 2019 – स्थान – काशीपुर हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी, मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड हल्द्वानी चकलुवा
  • हरिद्वार-5-7 जनवरी 2019-स्थान-डीपी स्कूल रानीपुर हरिद्वार
  • देहरादून-5-7 जनवरी 2019-स्थान- रेंजर कॉलेज & दून स्कूल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top