Uttarakhand News

मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिर कमाल कर गई उत्तराखण्ड की टीम, देखते रह गए विरोधी

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम उत्तराखण्ड का शानदार फॉर्म जारी है। उत्तराखण्ड ने अपने दूसरे मुकाबले में बडोदरा को 7 विकेट से मात दी। रणजी और विजय हजारे के बाद उत्तराखण्ड छोटे फॉर्मेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बडोदरा ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। बल्लेबाजी में बडोदरा की ओर से केदार देवधर 61,दीपक हुड्डा 26 और युसुफ पठान ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में सन्नी 2, रजत भाटिया 1 और सन्नी कश्यप ने 1 विकेट हासिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखण्ड ने पहला विकेट 28 रन पर खोया। कप्तान रजत भाटिया 12 रन बनाकर आउट हुए। उसके कुछ ही देर बाद करणवीर कौशल भी पवेलियन लौट गए। करणवीर ने 25 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सौरभ रावत और वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत की राह दिखाई । दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। सौरभ ने 30 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया। वैभव और विजय शर्मा ने अंत में 46 रनों की साझेदारी कर टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिला दी। उत्तराखण्ड ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। वैभव ने नाबाद 49 रन बनाए। वहीं विजय ने 17 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top