Sports News

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने जमाई जीत की हैट्रिक, फैंस को उम्मीद अब इतिहास रचेगी टीम

रणजी ट्रॉफी में कुनाल चंदेला करेंगे कप्तानी, पहली बार किसी उत्तराखंडी को मिली जिम्मेदारी
Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी के 2022-2023 सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उत्तराखंड ने अपने तीसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से हराया। दूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए कुनाल चंदेला ने नाबाद 59 और आदित्य तारे ने 26 रनों की पारी खेली वहीं पहली पारी में 8 विकेट हासिल करने वाले दीपक धपोला ने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ने पहली पारी में हिमाचल प्रदेश को 49 रनों पर ढेर कर दिया था। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने पहली पारी में 336 रन बनाए। आदित्य तारे ने 92 और अभय नेगी ने 70 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के पास विशाल लीड थी लेकिन दूसरी पारी में हिमाचल प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिमाचल ने दूसरी पारी में 391 रन बनाए। हिमाचल के लिए एपी वशिष्ठ ने 111 और ऋषि धवन ने 77 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में अभय नेगी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। वहीं दीपक धपोला और मयंक मिश्रा को 2-2 विकेट मिले।

उत्तराखंड को जीत के लिए 105 रनों की दरकार थी लेकिन उसने दूसरी पारी में जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए लेकिन कुनाल चंदेला ने एक छोर संभालकर रखा और शानदार फीफ्टी जमाई। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उत्तराखंड को तीसरी जीत मिली है और टीम लय में है। उत्तराखंडवासियों को उम्मीद है कि इस बार टीम महिला अंडर-19 की तरह इसिहास रचेगी और उत्तराखंड क्रिकेट को नए पंख लगाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top