Uttarakhand News

ब्रेकिंग उत्तराखण्ड: महिला की दर्दनाक मौत, पति ने धारदार हथियार से काटा सिर

Ad

हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। एक बार फिर एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी।घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में डर भर गया है। बताया जा रहा है कि पति ने बेहरमी से पत्नी का गला धारदार हथियार से काट दिया। घटना के बाद वो फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया में आई खबर के अनुसार घटना जिला सणगू गांव की है। वहा के रहने वाले इंद्रसेन और उसकी पत्नी कमला देवी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोपहर तक दोनों का विवाद काफी बढ़ गया। पत्नी से नाराज पति इंद्रसेन ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। उसने उसके बाद उसके सिर पर भी वार किए जिसे की वो मर जाए। इस घटना के वक्त मृतका के बच्चे स्कूल गए थे। जब वो स्कूल से वापस लौटे तो उन्हें मां का शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। इस बारे में बच्चों ने ग्राम प्रधान सरोजनी देवी को सूचना दी।

इसके बाद फोन से राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा रावत को सूचना दी।जिसके बाद उप निरीक्षक अपनी टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक  बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का गला धारदार हथियार से काटा गया है, जबकि सिर पर गहरा घाव का निशान है, जो किसी धारदार हथियार या डंडे से भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। वहीं महिला का पति भी फरार चल रहा है, उसकी खोजबीन की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद बच्चे सदमे में है। बता दे कि मृतका अपने पीछे 4 बच्चे छोड़कर गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top