CM Corner

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 सितंबर को जनता से मिलेंगे। 

Dehradun  – अपनी समस्याओं को लेकर जनता अब मुख्यमंत्री से सीधे मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाएंगे। 4 सितंबर को जनता अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को सीधे अवगत कराएंगे। और सीएम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करेंगे।

     4 सितम्बर को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास में स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और उन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। शनिवार 4 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

To Top