Uttarakhand News

उत्तराखंड में UPCL इन परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देगा

Ad

UPCL Free Electicity Connection Update: गरीब जनजातीय परिवारों को दिया जाएगा मुफ्त बिजली कनेक्शन। ऊर्जा और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से अब जगमगाएगा जनजातीय परिवारों का घर।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ऊर्जा मंत्रालय का यह निर्णय जितना संतोषजनक है उतना ही आश्चर्यजनक भी है। आश्चर्यजनक ऐसे कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी क्या अभी भी ऐसे घर हैं जहाँ बिजली कनेक्शन नहीं है? तो इसका जवाब है जी हाँ अभी भी ऐसे जनजातीय परिवारों के घर हैं जहाँ अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है।

दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर वर्ग हर क्षेत्र के आवासहीन एवं कच्चे घर में रहने वाले परिवारों को उनका अपना आवास दिया गया है।
जनजातीय परिवारों को उनके अधिकार और स्वामित्व के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई अभियानों की शुरुआत की गई। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ आत्मविश्विश्वास का भी आगमन हुआ है। उन्हें नए रोजगार के अवसर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की गई है।

फिर भी पूर्ण जागरूकता के अभाव के कारण उन्हें अभी भी कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जिसका बड़ा अब उत्तराखंड की धामी सरकार ने उठा लिया है। और उत्तराखंड में हर जनजातीय परिवार तक बिजली पहुंचाने का निर्णय कर चुकी है धामी सरकार।

आपको बता दें कि कुछ ही सप्ताह पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा का आरम्भ हुआ है। जिसमें हर गांव, हर व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत अभी भी जिन जरूरतमंद परिवारों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनकी तलाश की जा रही है। और उत्तराखंड में जनजातीय परिवारों को उनका पक्का मकान देने के बाद अब मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जिसके लिए ऊर्जा मंत्रालय एवं जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से अभियान शुरू हुआ है।

इस संबंध में यूपीसीएल के निदेशक संचालन एम‌एल प्रसाद की ओर से इस विषय के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें की इस अभियान के अंतर्गत तय किया गया है कि ऐसे घरों में बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगाने पर न तो एडिशनल सिक्योरिटी ली जाएगी और ना ही सर्विस चार्ज वसूला जाएगा। जिसका खर्च केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top