Udham Singh Nagar News

इंटरनेट पर छाए डीएम साहब, राजमा चावल खाने के बाद खुद साफ की थाली

Ad

रुद्रपुर: अधिकारी और जनता के बीच एक अजीब सी दूरी होती है। मगर कुछ अधिकारी एकदम जनता के साथ मेल खाते हैं। उनकी आदतें आम जन जैसी होती हैं। जिस कारण से आम लोगों को उनसे बात करना भी नहीं अखरता। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी सुर्खियों में छा गए हैं। एक कैंटीन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम साहब ने वहां ना सिर्फ राजमा चावल खाया बल्कि अपनी थाली भी खुद धो डाली।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था ’’अतिथि सेवा’’ कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। अब इस दौरान उन्होंने वहां बने राजमा-चावल चावल को भी खाया। जिसका उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता को परखना था। जिलाधिकारी को गुणवत्ता सही लगी तो उन्होंने कहा कि आने वाले आगंतुकों को स्वच्छ माहौल में गुणवत्ता युक्त भोजन मिलता रहना चाहिए।

इससे भी ज्यादा चर्चा खाना खाने के बाद की क्रिया की हो रही है। हुआ ये कि कैंटीन में भोजन करने के उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से थाल धोकर उसको साफ किया। थाल धोकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एसडीएम को हर हफ्ते भोजन का स्वाद लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच किए जाने का भी निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top